पत्नी बॉयफ्रेंड संग ठेले में खा रही थी मोमोस, दोस्तों के साथ आ धमका पति, फिर बीच सड़क मचा तांडव, पति ने पत्नी को तो दोस्तो ने प्रेमी की जमकर की धुनाई

झीलों की नगरी भोपाल से एक ऐसा अजीबोगरीब और हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. नाइट ड्यूटी का बहाना, रास्ते का मोमोज का ठेला और वहां अचानक हुआ एक कड़वी सच्चाई का सामना. जब एक बेखबर पति अपनी रात की शिफ्ट निपटाने घर से निकला, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि मोमोज के स्टॉल पर उसकी शादीशुदा जिंदगी में एक खौफनाक मोड़ आने वाला है.

पत्नी को गैर मर्द के साथ मोमोज के स्वाद का लुत्फ उठाते देख पति का पारा चढ़ गया और इसके बाद भोपाल की सड़क पर ही ऐसा तांडव शुरू हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा. यह पूरी घटना भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके की है. जानकारी के अनुसार, पति रोज की तरह अपनी नाइट शिफ्ट के लिए घर से रवाना हुआ था. रास्ते में भूख लगने पर उसका ध्यान मोमोज के एक ठेले पर गया, तो उसने अपने दोस्त से गाड़ी रोकने को कहा.

See also  ट्रेन में फ्री में सफर करने का जुगाड़, जानलेवा साबित हो सकता है ऐसी हरकत, देखें विडियो

जैसे ही पति की नजर मोमोज के ठेले पर पड़ी, सामने का नजारा देखकर उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. जिस पत्नी को वह घर पर छोड़कर आया था, वह एक गैर मर्द के साथ बेहद बेफिक्र अंदाज में मोमोज खा रही थी.

जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

अपनी पत्नी को किसी तीसरे शख्स के साथ ‘क्वालिटी टाइम’ बिताते देख पति का बर्दाश्त से बाहर हो गया. उसने तुरंत स्टॉल के पास पहुंचकर विरोध जताया और सवाल पूछने शुरू कर दिए. देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई. हंगामे का शोर सुनकर आसपास के राहगीरों का हुजूम जमा हो गया. लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से से लाल पति और कथित बॉयफ्रेंड का ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा था. इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

See also  0 बैलेंस होने के बाद भी ATM से निकाले 'पैसे' और पी ली चाय, विडियो में देखें देशी जुगाड़

“शिकायत नहीं मिली, वायरल वीडियो पर नजर”

वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया. मामले पर एडिशनल डीसीपी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए ही मिली है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल पति या पत्नी, किसी भी पक्ष की ओर से अशोका गार्डन थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो और घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.