दोस्ती पर भरोसा करना पड़ा भारी, मदद के बहाने आया घर फिर भगा ले गया पत्नी, पति ने कोर्ट में गुहार लगाई तब दर्ज हुआ केस

यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दोस्ती पर भरोसा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दोस्ती की आड़ में वह आस्तीन का सांप निकला। आरोप है कि मदद के बहाने घर आने-जाने वाले दोस्त ने पहले उसकी पत्नी को शादी का झांसा दिया, फिर अपने साथ दिल्ली और गुरुग्राम भगा लिया। पत्नी की तलाश और उसके बारे में पूछने पर अब पति को जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने कोर्ट के जरिए मामले में मुकदमा दर्ज कराकर पत्नी को वापस दिलाने और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। उसके बाद मामला दर्ज किया गया है।

 

पति-पत्नी के बीच कोर्ट में चल रहा है केस, अब नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

 

ये मामला उरुवा क्षेत्र के दुधरा आशा नंदनपुर का है। यहां रहने वाले धीरज प्रताप सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि खोराबार के सिक्टौर के रहने वाले ऋषभ कुमार सिंह से उसकी पुरानी पहचान थी। ऋषभ का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि इसी दौरान उसने उसकी पत्नी को शादी का झांसा दिया और करीब एक साल पहले बहला-फुसलाकर दिल्ली-गुरुग्राम ले गया। जानकारी मिलने के बाद धीरज ने पत्नी को वापस लाने और ऋषभ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

See also  चाची और भतीजे की प्रेम कहानी, थाना हुई बिना तलाक के शादी, चाचा हुआ शर्मिंदा

 

CG : पत्नी के सिर पर हथौड़े से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार, पत्नी ने तोड़ा दम, नशे में धुत पति वारदात के बाद मौके से फरार

 

तहरीर के मुताबिक, तीन अगस्त को धीरज अपने पिता की दवा लेने गोरखपुर आया था। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास बस से उतरने के दौरान उसकी मुलाकात ऋषभ से हो गई। पत्नी के बारे में पूछने पर आरोप है कि ऋषभ भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए धीरज की पिटाई शुरू कर दी। आरोपित ने उसे धमकी दी कि वह पत्नी को भूल जाए और उसका पीछा करना छोड़ दे, वरना उसकी हत्या करवा देगा। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया, तब उसकी जान बची।

 

तीन साल के मासूम को अंधेरी रात में अकेला छोड़ नदी में कूद गए पति-पत्नी, अंधेरे और ठंड में पुल पर रोता मिला बच्चा, कर्ज और आर्थिक बोझ से था परेशान

धीरज का आरोप है कि मारपीट के दौरान ऋषभ उसकी जेब से दो हजार रुपये और घड़ी भी ले गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि ऋषभ ने उसकी पत्नी को उसकी साली गुड़िया, शालिनी और सास संयोगिता देवी की मदद से दिल्ली-गुरुग्राम ले जाकर रखने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उसने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पर शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद चार अगस्त को पंजीकृत डाक से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। मामले में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  चोरी के दौरान पकड़ाया चोर, पब्लिक ने की कुटाई, फिर तेज म्यूजिक के साथ कराया डांस, देखें विडियो

 

 

एक और पति हुआ पत्नी की बेवफाई का शिकार, पढ़ा-लिखाकर पत्नी को बनाया पुलिस कांस्टेबल, नौकरी लगते ही प्रेमी संग हुई फरार, पति पहुंचा थाना