छत्तीसगढ़ में चोरों से पुलिस भी नहीं सुरक्षित, सरेराह पुलिस वेन से मोबाइल और पैसे पार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर में चोरों और बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही मोबाइल और नगदी पार कर लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है।

पामगढ़ के बिजली ऑफिस में चोरों का धावा, कुछ नहीं मिला तो सील कर दिया पार

 

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना आजाद चौक साई मंदिर के सामने 10 सितंबर की बताई जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पश्चिम जोन के आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग वाहन से चोरों ने बेधड़क खुलेआम चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

 

बताया जा रहा है कि पूरे इलाके में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहने के कारण पुलिस जवान रात करीबन 11 बजे गाड़ी को बीच सड़क में छोड़कर ट्रैफिक क्लियर कराने उतरे थे। इसी बीच शातिर चोरों ने मौका देखते ही पुलिस की ही पेट्रोलिंग वाहन से हाथ साफ कर दिया।

See also  रायपुर से दुर्ग तक चलेगी मेट्रो ट्रेन, सर्वे और डीपीआर तैयार के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट

पामगढ़ साप्ताहिक बाजार में चोरों का आतंक, मोबाईल को बनाते हैं निशाना

 

जानकारी मिली है कि चोरों ने पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल और 2-3 हजार नगदी के साथ गमछा पर हाथ साफ किया है। ये पूरी घटना मंदिर में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शातिर चोरों की तलाश की जा रही है।