असम के गुवाहाटी में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.अधिकारियों के मुताबिक, रामानुज पर 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की हत्या करने का आरोप था. पुलिस का कहना है कि सोमवार सुबह कस्टडी में रहते हुए आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
सूरजपुर में प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डालकर पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस
यह मामला 6 सितंबर को सामने आया था. गुवाहाटी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले दंपती को पड़ोसियों ने करीब दो दिनों से नहीं देखा था. दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे. इसी दौरान फ्लैट से तेज दुर्गंध आने लगी. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
कोरबा में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर, सिर बाइक की डिक्की में लेकर घूम रहा था पति, पूरे गाँव में डर और भी का माहौल
मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. घर के भीतर पुलिस को एक महिला का शव मिला. शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी और शरीर से सड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. पुलिस के अनुसार, महिला की कुछ उंगलियां भी कटी हुई थीं और धड़ से सिर गायब था.
रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या, तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से रेता गला
जांच के दौरान पुलिस ने पूरे फ्लैट की तलाशी ली. इसी दौरान फ्रिज के अंदर पॉलीथिन बैग में महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ. बाद में शव की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, रिया की शादी रामानुज गोस्वामी से कुछ महीने पहले ही हुई थी. शव मिलने के बाद पुलिस ने रामानुज की तलाश शुरू कर दी थी. वह फ्लैट से फरार था. पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसकी तलाश जारी रखी.
सरकारी पैसे के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या, आत्महत्या साबित करने पेड़ से लटकाया शव, जाँच में जुटी पुलिस
मामले में आरोपी रामानुज ने रविवार देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया. इसी बीच, देर रात करीब 2 बजे, जब हाटीगांव पुलिस की टीम उसे मेडिकल जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) ले जा रही थी, तो गोस्वामी ने नरकासुर पहाड़ी के पास पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की. उसे भागने से रोकने का कोई और रास्ता न होने पर पुलिस टीम ने गोली चला दी. गोली लगने से गंभीर चोटें आईं और नरकासुर पहाड़ी रोड पर ही उसकी मौत हो गई.