घर के बाहर खेल रहे माशूम पर गाय ने किया हमला, माँ ने सामने आकर बचाई जान, घटना का विडियो वायरल

गाय के हमले का वायरल वीडियो: छोटे बच्चों को कभी भी घर के बाहर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि वे खतरे को पहचानने में सक्षम नहीं होते। सड़क पर वाहन, अनजान व्यक्ति, जानवर या कोई दुर्घटना उनके लिए खतरा बन सकती है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा किसी बड़े व्यक्ति की निगरानी जरूरी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर के बाहर खेल रही बच्ची के पास अचानक एक गाय पहुंच गई और उस पर हमला करने लगती है।

 

पामगढ़ में घर घुसकर महिला सरपंच के साथ मारपीट, पुत्र और पुत्री को नहीं नहीं छोड़ा, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़, घर के बाहर गाली गलोच करने से किया था मना

 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्ची अपनी छोटी साइकिल के साथ सड़क पर खेल रही थी। तभी पास से गुजर रही एक गाय अचानक उसकी तरफ बढ़कर बच्ची पर हमला करने की कोशिश करने लगी। अचानक हुई इस घटना से बच्ची घबरा जाती है। इसी दौरान उसकी मां तुरंत मौके पर पहुंचती है और गाय को हाथों से पीछे हटाने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। वह गाय को उसके शरीर की तरफ से पीछे धकेलती हैं और अपनी बच्ची को उसके पास से दूर करने का प्रयास करती हैं।

See also  दोस्त के बड्डे पर करना चाहता कुछ, हो गई गड़बड़ी, सारा प्लान खराब

 

घर के बाहर खेल रहे मासूम को भेड़िए उठा ले गए, परिजन पहुंचते-पहुंचते सब खत्म

 

कुछ पलों तक गाय के सींग और महिला के बीच बचाव का संघर्ष चलता रहता है। मां लगातार अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश करती रहती हैं। इसी दौरान घर से एक दूसरी महिला भी बाहर आती दिखाई देती हैं। वह तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची और उसकी मां की मदद करने लगती हैं। दोनों महिलाएं मिलकर बच्ची को गाय से दूर करने में सफल हो जाती हैं।

मां की सूझबूझ से बची मासूमबच्ची पर हमला करती गाय के इस सीसीटीवी वीडियो को एक्स पर शेय़र किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- रोड़ पर खेल रही छोटी बच्ची पर आवारा पशु हमला कर देता है। संयोग से बच्ची की मां पास थी। जिसने बच्ची को बचा लिया। मामला आबूरोड की शिवाजी कॉलोनी का बताया जा रहा है।