गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला के औद्योगिक क्षेत्र अंजनी स्थित जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में मिले बिहार निवासी महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो दिन पहले जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद गुस्से में उसने पत्नी का पीछा किया और झाड़ियों में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति सुमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमी संग रंगरलियां मनाते पकड़ी गई पत्नी, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, दूध-चाय में नींद की गोली देकर ऐसे करती थी खेल
एक महिला चरवाहे ने शव देखकर इसकी सूचना दी, जिसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई थी। लक्ष्मी पिछले करीब सात वर्षों से अपने पति सुमित यादव और दो बच्चों के साथ मिल के लेबर रूम में रह रही थी। पुलिस को शव के गले पर चोट के निशान मिले थे। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मृतका के पति सुमित से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक वह लगातार अपने बयान बदल रहा था और उसके जवाब संतोषजनक नहीं थे। इससे पुलिस का शक उस पर गहराता गया। महिला के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने कथित तौर पर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।
कब्र से निकला ड्रामा और सच, प्रेमी संग बिस्तर पर सास ने पकड़ा रंगे हाथ, तकिए से मुंह दबाकर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार सुमित ने बताया कि उसने रात में पत्नी लक्ष्मी को जितेंद्र मंडल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पति को देखकर जितेंद्र मौके से भाग गया। वहीं लक्ष्मी भी बचने के लिए भागकर झाड़ियों में छिप गई। आरोपी पति ने कथित तौर पर झाड़ियों में पत्नी की तलाश की और उसे ढूंढने के बाद चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह वापस कमरे में लौट गया और सामान्य तरीके से अपने काम पर चला गया। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बहु को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया सास ने, दोनों ने ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर कर दी हत्या