प्रेग्नेंट महिला के पेट पर पुलिसकर्मी ने मारी लात, महिला की मौत, बच्चे की भी हालत गंभीर, दो दरोगा समेत छह पुलिसवाले सस्पेंड

फिरोजाबाद में एक प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारने का मामला सामने आया है. जिसके बाद प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई. मामला यह है कि फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो दरोगा समेत छह पुलिस वालों पर प्रेग्नेंट महिला को लात मारने का आरोप है, जिसके बाद सभी आरोपी पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है. मंगलवार को पुलिस के अधिकारी ने इसकी घटना की जानकारी दी.

पति और उसकी माशूका की जमकर धुनाई, पत्नी के मायके जाने के बाद लाया था घर, विडियो वायरल 

 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सोमवार को दरोगा धर्मपाल सिंह और सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह और अरविंद कुमार एवं कांस्टेबल भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार को इस आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आदित्य लांग्हे ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

See also  'बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं', CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुनाया अंतिम फैसला?

 

 

CG : शारीरिक संबंध बनाने करती थी ब्लैकमेल, युवक ने कर दी हत्या

मृतक के परिजनों के मुताबिक, शिकोहाबाद के लभऊआ में रहने वाले गौरव को दरोगा धर्मपाल सिंह पुलिसकर्मियों के साथ रविवार रात तकरीबन पौने 12 बजे चोरी के मामले में पकड़ने पहुंचे. जिसके बाद गौरव की प्रेग्नेंट पत्नी अंजली (28 वर्षीय) ने पति को न ले जाने की गुहार लगाई. आरोप है कि गुहार लगाते समय अंजली दरोगा धर्मपाल सिंह को रोकने की कोशिश करने लगी, जिससे पुलिस वाले ने अंजली के पेट पर लात मार दी और वह नीचे गिर गई.

बेटे को जन्म देने के बाद दुनिया को कहा अलविदा

परिजनों के मुताबिक, गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई और अंजली की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन अंजली को शिकोहाबाद के एक अस्पताल में ले गए और उसे भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह उसने बेटे को जन्म दिया. जानकारी के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद अंजली की तबीयत और बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बिलासपुर में भीड़ ने पुलिस टीम पर किया हमला, महिला सिपाही से धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ी, सात आरोपित गिरफ्तार

 

अंजली के मौत की खबर मिलते ही पुलिस वालों ने गौरव को छोड़ दिया. जिसके बाद गांव के लोगों ने थाने में हंगामा किया. जानकारी के मुताबिक, बच्चे की भी जन्म के बाद से हालत खराब है और उसे आगरा भेजा गया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देर रात महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

 

चाम्पा थाना में दलित युवक की में मौत के बाद अधिकारी पर गिरी गाज, थाना प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक लाइन हाजिर, देखें किसे मिली जिम्मेदारी