जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर, बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराई

 जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार सुबह भारत माला रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना भारत माला रोड पर हरदी विशाल के पास सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल बच्ची को पुलिस और आसपास मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है।

CG में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम बुंदेली निवासी 40 वर्षीय दिलेश कोसले और उनकी 36 वर्षीय पत्नी उषा कोसले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दिलेश कोसले और उनकी पत्नी उषा कोसले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी 16 वर्षीय बेटी शिवानी हादसे में घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवानी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  कारोबारी से 15 लाख की ठगी, फर्जी फ़ोन से 40 लाख टन लोहे का आर्डर

 

 

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, VIDEO सामने आया

 

एक साथ माता-पिता की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस बेटी के सामने माता-पिता ने आखिरी सांस ली, उस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बुंदेली गांव में शोक का माहौल है।बुधवार सुबह दोनों अपनी बेटी के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में कोरबा की ओर जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान हरदी विशाल के पास भारत माला रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

See also  CM साय आज जशपुर दौरे पर: बगिया में रात्रि विश्राम, जानें पूरा कार्यक्रम

 

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप के नीचे आया बाइक सवार युवक, युवक की मौके पर ही मौत

 

सड़क पर हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को संभाला और पुलिस की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया है।  हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को भी मौके से हटाया गया।

 

दर्दनाक सड़क हादसा, बारात की कार खंडहर मकान से टकराई, 3 की मौत

 

फिलहाल बाइक अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से क्यों टकराई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। क्या बाइक की रफ्तार अधिक थी, चालक का संतुलन बिगड़ा या सड़क पर किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बलौदा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक ही हादसे में पति-पत्नी की मौत और बेटी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से बुंदेली गांव में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल की ओर रवाना हुए। पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

See also  एबीवीपी की जरहागांव इकाई ने रक्षाबंधन पर की एक अनोखी पहल, पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत