बलौदा बाज़ार जिला के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजा राम उर्फ चोटी साहू पिता महत्तर उर्फ बनिया साहू उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा भारी पत्थर से चेहरे पर हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
पामगढ़ में शराब पीने से मना करने पर पति ने लगाई फांसी, नशे का आदी था व्यक्ति
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह सूचना मिली कि सिंगापुर गांव में कोदवा जाने वाले रोड स्थित इन्द्रा कॉलोनी में राजा राम उर्फ चोटी साहू मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीओपी भाटापारा के साथ थाना भाटापारा ग्रामीण, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, एफएसएल और साइबर सेल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची।
अधिक उम्र वाले से शादी करा देने से दुखी थी कम उम्र लड़की, कर ली खुदकुशी
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में वारदात 19 और 20 सितंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने भारी और वजनी पत्थर से मृतक के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की है।
CG : सो रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार, मौके पर हुई मौत, गाँव में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में गहन छानबीन कर रही है। मामले से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एफएसएल और साइबर सेल की मदद से तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CG : व्यक्ति पर फरसा से ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही दर्दनाक मौत, दहला पूरा गाँव, जाँच में जुटी पुलिस