बिलासपुर में न्यायालय से लौट रही एक महिला और उसकी मां के साथ मारपीट, रिपोर्ट वापस लेने बनाने लगे दबाव

बिलासपुर जिले के कुटुंब न्यायालय से लौट रही एक महिला और उसकी मां के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर पर रास्ते में रोककर हाथ मरोड़ने, कपड़े खींचने और अश्लील गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

 

बिलासपुर में ट्रक की बाइक से जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार, चालक वाहन छोड़कर फरार

 

पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, मामले में अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

 

 

 

बिलासपुर में बारिश से बचने लोग पहुंचे शिव मंदिर, पहुँच गई आकाशीय बिजली, 1 की किशोर की मौत 5 घायल, पूरे गांव में शोक का माहौल

See also  छत्तीसगढ़ : कब्र से शव निकालकर दोबारा होगा पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट का फैसला