बिलासपुर में रात में सड़क पर भूत बनकर अचानक सामने आते थे बच्चे, परेशान राहगीरों का बनाते थे विडियो, ग्रामीणों ने सभी को पकड़ा, मौके पर पहुंची डायल 112

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रात के समय राहगीरों को भूत बनकर डराने का मामला सामने आया है। सकरी क्षेत्र के चोरभट्टी में कुछ नाबालिग बच्चे कोटा रोड पर रात में भूत बनकर राहगीरों के सामने अचानक पहुंचते थे। उनकी हरकत से कई लोग डर जाते थे। वहीं, बच्चों का एक साथी मोबाइल से इसका वीडियो बनाता था। गांव वालों ने बच्चों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

 

बिलासपुर में सवारी से भरी ई रिक्शा को ठोकर मारने के बाद कार अंदर रोमांस, भड़के लोगों ने उनकी कर दी जमकर पिटाई, विडियो सोशल मिडिया में वायरल

 

बच्चों ने बताया कि वे लोगों को डराकर वीडियो बनाने के लिए ऐसा करते थे। पुलिस ने स्वजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्हें समझाइश दी। सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के मुताबिक, डायल 112 पर सूचना मिली थी कि कोटा रोड पर कुछ लोग भूत बनकर राहगीरों को डरा रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वहां गांव के लोगों ने कुछ नाबालिगों को पकड़ रखा था। बच्चों के स्वजन भी मौके पर मौजूद थे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

 

बिलासपुर में उधार के 200 रुपये मांगने पर चाकू से हमला, सिम्स में इलाज जारी, जाँच में जुटी पुलिस

 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बच्चे लोगों को डराने और उसका वीडियो बनाने के लिए भूत बनकर सड़क पर पहुंचते थे। वे अचानक राहगीरों के सामने आ जाते थे, जिससे लोग घबरा जाते थे। बच्चों का एक साथी मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाता था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हरकत में शामिल सभी बच्चे नाबालिग हैं। उनकी गतिविधियों से परेशान होकर गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर बच्चों के स्वजन भी पहुंच गए थे।

 

बिलासपुर में तेज रफ्तार माजदा ने सड़क किनारे खड़े तीन सगे भाइयों को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौक, तीसरे की हालत गंभीर

 

डायल 112 की टीम ने गांव वालों से मामले की शिकायत थाने में करने के लिए कहा, लेकिन घटना में नाबालिगों के शामिल होने और मामला गांव का होने के कारण किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद पुलिस ने बच्चों के स्वजन और गांव वालों की मौजूदगी में उन्हें समझाइश दी और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी।

See also  रायगढ़ में चाय-बिस्किट खाते-खाते एक लड़की हुई मौत, जाने क्या है मामला

 

 

 

बिलासपुर में न्यायालय से लौट रही एक महिला और उसकी मां के साथ मारपीट, रिपोर्ट वापस लेने बनाने लगे दबाव