बलौदाबाजार में घर पर ही महिला की बेदर्दी से हत्या, वारदात के बाद से पति लापता, धारदार हथियार से हमले की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार जिले से महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतका का शव उसके ही घर के बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं. इस घटना के बाद से मृतका का पति गायब है.

 

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 50 वर्षीय रोहनी बंजारे के रूप में हुई है, जो अपने पति लखन बंजारे के साथ टोनाटार गांव में रहती थी. पड़ोसियों ने रोहनी के घर से काफी देर तक कोई हलचल न मिलने पर आवाज लगाई. अंदर से कोई जवाब न आने पर जब पड़ोसियों ने घर के भीतर जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए. रोहनी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और आसपास खून फैला हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ में महिला की गला दबाकर बेदर्दी से हत्या, गहने-रुपये और सामान चुराया

 

 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया. प्रारंभिक जांच में मृतिका के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिसे देखकर महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की जाने की आशंका जताई गई है. कमरे की दीवारों और जमीन पर भी खून के छींटे साफ दिखाई दे रहे थे.

 

CG : जादू-टोना के संदेह में महिला की बेदर्दी से हत्या, डंडे एवं फरसा की बेंट से सिर पर ताबड़तोड़ वॉर, मौके पर ही तोड़ा दम

 

पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से मृतका का पति लखन बंजारे गायब चल रहा है. पुलिस ने पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कर दी हैं. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है.

See also  इस धरना प्रदर्शन के बाद अगर डोंगाकोहरौद मार्ग नहीं बनता है तो होगा चक्काजाम : विधायक इंदु बंजारे

 

लहूलुहान पड़ी माँ की लाश के सीने से लिपटकर रोती रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची, खेत में महिला की बेदर्दी से हत्या, पति और प्रेमी दोनों पुलिस की हिरासत में