JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के गड्ढापुर को पाटने के लिए आज विधायक इन्दु बंजारे और जनपद अध्यक्ष राज कुमार पटेल के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| विधायक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार की मंशा नहीं है इस मार्ग को सही कराने की, इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | उन्होंने अनुपूरक बजट में भी यह बात रखी, इसके बाउजूद इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया| उन्होंने आगे कहा की इस प्रदर्शन के बाद भी अगर शासन-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो भूख हड़ताल और चक्काजाम किया जाएगा |
पामगढ़ जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने बताया की डोंगाकोहरौद के मुआवजा प्रकरण के निराकरण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से भी मांग कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई निराकरण नहीं निकला| भू अर्जन की कार्यवाही अप्रैल माह में पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन आज पर्यन्त तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है| जिसके कारण यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है |