राजधानी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस (CP) में होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है. दीपके बिना अनुमति के सेंट्रल पार्क में मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे. इस मार्च के आयोजन को लेकर इलाके में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके दिल्ली के झंडेवालान इलाके में राकांपा (NCP-SP) प्रवक्ता अनीश गावंडे के आवास पर ठहरे हुए थे. शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां पहुंची.
विमान के एयरपोर्ट पर लैंड करते ही अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में, प्लेन के अंदर घुसकर किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले अभिजीत दीपके को प्रदर्शन न करने और मार्च में शामिल न होने का कानूनी नोटिस थमाया. पुलिस ने उन्हें समझाया कि इस कार्यक्रम की आधिकारिक अनुमति नहीं है, लेकिन दीपके सेंट्रल पार्क पहुँचने और तिरंगा मार्च निकालने की जिद पर अड़े रहे.
जब दीपके ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया, तो इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस टीम उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी में बिठाकर मौके से ले गई. इस कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
अभिजीत दीपके को पुलिस ने गिरफ्तार, सोनम वांगचुककी पत्नी को बालों से पकड़कर घसीटा. छात्रों पर बुरी तरह लाठीचार्ज
यह तिरंगा मार्च CJP के प्रमुख नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत में की गई गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया था. इसके साथ ही प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे थे. संगठन ने इस मार्च के जरिए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने की योजना बनाई थी.
लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम से पहले दीपके पास पहुंची भारी भरकम पुलिस, थमाया नोटिस, कहा आपने NDMC की परमिशन नहीं ली है
दिल्ली पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया था. नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू है, जिसके तहत किसी भी तरह के बड़े जमावड़े या प्रदर्शन पर रोक रहती है. मार्च के ऐलान को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए थे. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 और 17 अक्टूबर को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है.
VIDEO | Delhi: Police detain CJP founder Abhijeet Dipke as he leaves for the Tiranga march.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/RuekstKTum
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2026