बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने एक युवक पर पीछा करने, गाली-गलौज करने और एसीड फेंककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने तारबाहर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लूटेरी दुल्हन निकली एड्स पीड़ित, आधा दर्जन लोगों से कर चुकी है शादी, पुलिस अब ढूंढ रही सभी दुल्हे को
तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान खुदीराम बोस चौक तारबाहर निवासी विजय चौधरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच कभी-कभार बातचीत होती थी। युवती का कहना है कि करीब पांच महीने से उसने विजय से बातचीत बंद कर दी थी।
एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर भर दी महिला टीचर की मांग में सिंदूर, विडियो वायरल
इसके बाद भी वह उसे फोन कर डराने-धमकाने का प्रयास करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को विजय उसका पीछा करते हुए तारबाहर फाटक के पास स्थित उसके कंप्यूटर क्लास तक पहुंच गया। वहां उसने बातचीत नहीं करने की बात पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद बिस्तर पर सो रहे 3 साल के बच्चे पर फेंका एसीड, दोनों की हालत गंभीर
शिकायत में युवती ने एसिड डालकर जलाने और अपहरण करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, वह आरोपित से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती, इसके बावजूद वह उसका पीछा कर रहा है। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्नी का खौफनाक कदम, तेजाब को गर्म कर डाला लाल मीर्च फिर फेंका पति के सीने में