कोरबा में रावण दहन के बाद युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार, मची अफरा-तफरी, अज्ञात आरोपी की तलाश की जारी

कोरबा जिला के मुख्यालय में रावण दहन के बाद 2 पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया| विवाद इतना गहरा गया की एक पक्ष के युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार कर दिया| जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे हॉस्पिटल ले जाया गया| जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| सूचना पर  पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। अभी मृतक और आरोपी दोनों पक्ष का पता नहीं चल सका है।

 

22 साल के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 17 वार, बाइक से आए थे हमलावर, युवक की मौके पर ही मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 10:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे स्थित बस्ती में यह घटना घटित हुई। यहां मौजूद पुराने पेड़ के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शोर शराबा के बीच एक युवक ने एक अन्य युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। करीब आधा दर्जन बार किए गए वार से युवक गंभीर हालत में पहुंच गया और हमलावर वहां से भाग निकला। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच सूचना मानिकपुर पुलिस को दी गई।

See also  बिलासपुर में जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर ने लगाई फांसी, जांजगीर की रहने वाली थी युवती

 

बिलासपुर में दुर्गा दर्शन करने आए एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे हॉस्पिटल, मेले में गुपचुप खाने के बाद बिगड़ी तबियत, मचा अफरा-तफरी का माहौल

 

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और में घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर सहित स्टाफ मौजूद हैं। मृतक की पहचान करने के साथ-साथ घटना की वजह और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

CG : धारदार चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ वार, घर घुसकर युवक ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी फरार, पूरे इलाके में फैली सनसनी