पामगढ़ : विधवा महिला को शादी का वादाकर बनाएं संबंध, 42 लाख रुपए लेकर हुआ फरार, 3 बच्चों सहित अपनाने का दिया था भरोसा, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिला में पति की मौत के बाद एक महिला को शादी करने और उसके तीन बच्चों को अपनाने का भरोसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को दुर्ग जिले के धमधा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है |

 

पामगढ़ में सड़क से बेकाबू होकर खेत पर पलटी कार, एक युवक की मौके पर मौत, 2 घायल

 

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और बीमा व बैंक खातों से करीब 20 से 22 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के पति की सितंबर 2025 में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पूर्व परिचित मनोज यादव ने दोबारा उससे संपर्क किया। आरोप है कि मनोज ने महिला से शादी करने और उसके तीनों बच्चों को अपने साथ रखने का भरोसा दिलाया। इस भरोसे के आधार पर उसने महिला के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

See also  डीजीपी एक्शन मोड पर, थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

 

पामगढ़ में हुई हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सज़ा, सेशन कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर की थी हत्या

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पामगढ़ में मकान खरीदने और दूसरे कामों का हवाला देकर उससे रकम मांगी। महिला ने अपने बीमा और बैंक खातों से पैसे निकालकर आरोपी को दिए। रकम नकद के साथ PhonePe के जरिए भी ट्रांसफर की गई। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने इस तरह करीब 20 से 22 लाख रुपये ले लिए। पैसे मिलने के बाद उसने महिला से संपर्क बंद कर दिया और अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। बाद में उसने शादी करने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

पामगढ़ में बहन को युवक के साथ देख भाई ने खोया आपा, फावड़े से सर और छाती पर वारकर की हत्या, प्रेमिका भाई और सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

 

See also  बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन दुर्ग जिले के धमधा में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और मनोज कुमार यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला से पैसे लेने की बात स्वीकार की। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उसने बताया कि महिला से मिली रकम का इस्तेमाल अपने और परिवार के खर्चों, सोने के जेवर छुड़ाने और निजी जरूरतों को पूरा करने में किया।

 

पामगढ़ में बच्चे के वर्चस्व को लेकर पति ने पत्नी से की जमकर मारपीट, पत्नी शिकायत के बाद पति पर मामला दर्ज़, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लेनदेन में इस्तेमाल बैंक ATM कार्ड, ऋण से जुड़े दस्तावेज और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। इन सामानों को मामले की जांच से जुड़े साक्ष्यों के तौर पर जब्त किया गया है। सरकंडा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार यादव (30), पिता पुनीराम यादव, निवासी धनगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

See also  पामगढ़ जनपद में उप अभियंता मोदी को अतिरिक्त प्रभार

 

पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, राजिम से आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर