पामगढ़ : रावण दहन से पहले गाँव बना रणभूमि, जमकर चले हाथ मुक्का और चूड़ा, 3 लोग घायल, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र में रावण दहन से पहले एक गाँव रणभूमि में बदल गया| जैसे ही रावण जलाने के लिए टोली डीजे बजाते हुए निकली उसके कुछ दूर पहुचने के बाद मारपीट शुरू हो गई| घटना के बाद सभी ने थाना में शिकायत दर्ज़ कराई है | पामगढ़ पुलिस ने 3 अलग-अलग मामले में 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज़ किया है| जिसके 2 मामले में धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) और 1 मामले में धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज़ किया है | घटना पामगढ़ थाना के ग्राम भड़ेसर की है|

 

पामगढ़ में युवक पर जानलेवा हमलाकर फरार होने वाला मुख्य आरोपी पकड़ाया, पूर्व में 02 आरोपी को गिरफ्तार

 

पहला मामला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भड़ेसर निवासी सहदेव यादव पिता शत्रुहन यादव उम्र 36 वर्ष ने बताया की दिनांक 20/10/2026 को हमारे गांव मे दशहरा महोत्सव मनाने व रावण दहन करने के लिये गांव के धान मण्डी मैदान तरफ डी.जे. के साथ नाचते गाते गांव के लोगो के साथ जा रहे थे| रात्रि करीब 08.15 बजे सहोरन साहू के घर के पास पहुंचे थे | उसी समय गांव का नोवेल साहू, अंकित साहू, रामलाल साहू डी.जे. मे बज रहे गाना को बदलने के लिये बोला जिसे मै मना किया | जिस पर उन्होंने गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है। जिससे मेरे माथा व चेथी मे चोट लगा है। घटना को मन्नू साव एवं रवि यादव देखे सुने व बीच बचाव किये है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 26 अग्निवीरों ने की सौजन्य मुलाकात

 

 

पामगढ़ : 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रोशनदान से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस, जाँच जारी

दूसरा मामला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भड़ेसर निवासी रामलला साहू पिता दर्शन लाल साहू उम्र 39 वर्ष ने बताया की दिनांक 20/10/2026 को रात्रि करीब 07.30 बजे गांव के आमानारा पारा से डी.जे. बजाते गांव वालो के साथ धान मण्डी मैदान तरफ दशहरा महोत्सव रावण दहन करने जा रहे थे। ग्राम पंचायत के पीछे पहुंचे थे उसी समय गांव का सहदेव यादव, अंशु यादव, मनीष यादव पुरानी रंजिश पर से  गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये सहदेव यादव ने कालर को पकड़कर हाथ मुक्का तथा अंशु यादव अपने हाथ मे पहने चूड़ा व मनीष यादव हाथ मुक्का से मारपीट किये है। मारपीट करने से मेरे सिर मे चोट लगा है। रवि यादव मुझे गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था झूमाझपटी मे मेरा चांदी का चैन गिर गया है। घटना को नोवेल साहू एवं अंकित साहू देखे सुने व बीच बचाव किये है।

पामगढ़ : बेटी की शादी के लिए पैसा दिया उधार, 5 साल माँगा तो सरिया से जमकर पिटा, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

तीसरा मामला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भड़ेसर निवासी  मनीष यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 25 वर्ष  ने बताया की दिनांक 20/10/2026 के रात्रि करीब 08.30 बजे हमारे गांव के दिनेश पाण्डेय के किराना दुकान से गुटखा लेकर दशहरा देखने गांव के धान मण्डी मैदान तरफ जा रहा था| गुलीचंद साहू के घर के पास पहुंचा था उसी समय गांव के साहिल मोंगरे के द्वारा मेरे भाई को गाली गलौच कर धमकी दिये हो कहकर मुझे गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है| जिससे जमीन मे गिर गया था। मारपीट करने से मेरे माथा व दाहिने हाथ मे चोट लगा है।
See also  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ताजा अपडेट, जानें कब आएगी अगली किस्त, लाड़ली बहनों को लेकर CM का बड़ा बयान