4 लाख रुपये में नाबालिग का सौदा फिर जबरन शादी, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से हुई परेशान, फिर पति की हत्या करवाने ले रही थी सोशल मीडिया से मदद

राजस्थान के झालावाड़ में हत्या की साजिश से शुरू हुई जांच ने मानव तस्करी और जबरन बाल विवाह की ऐसी कहानी उजागर की, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया. आरोप है कि युवती के पिता और मामा ने महज 17 साल की उम्र में 4 लाख रुपये लेकर उसकी शादी कराई थी. इस शादी से निकलने की कोशिश में युवती को बार-बार उसी व्यक्ति के पास लौटना पड़ा, जिसके साथ वह नहीं रहना चाहती थी.

 

मकान का 2 हजार किराया न होने पर मालिक बना हैवान, माँ और उसकी 13 साल की मासूम बेटी का करता रहा रेप, शिकायत के आरोपी फरार

 

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को एक गोपनीय शिकायत मिली थी. इसमें बताया गया कि एक युवती सोशल मीडिया के जरिए अपने पति की हत्या करवाने के लिए संपर्क कर रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की. हालांकि, जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने नया मोड़ ले लिया. जिस युवती को शुरुआत में हत्या की साजिश के मामले में आरोपी माना जा रहा था, वह खुद कथित तौर पर मानव तस्करी और जबरन बाल विवाह की पीड़िता निकली.

See also  वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच ECI का बड़ा फैसला, B.L.O. और सुपरवाइजर का मानदेय बढ़ा

डिजिटल इंडिया के दौर में राजगढ़ में ‘झगड़ा प्रथा’ का खेल, नाबालिग लड़की पर थाने के सामने 20 लाख की पंचायत

 

 

एसपी अमित कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आया कि 15 जून 2025 को जब युवती की उम्र महज 17 साल थी, तब उसके पिता और मामा ने कथित तौर पर 4 लाख रुपये लेकर उसकी शादी उससे लगभग दोगुनी उम्र के व्यक्ति से करवा दी. युवती इस शादी से खुश नहीं थी. शादी के बाद उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. फिर 5 जुलाई 2025 वह वहां से भाग गई.

19 जुलाई 2025 को परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया. 26 जुलाई 2025 को पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की. 27 जुलाई 2025 को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आदेश पर उसे बालिका आश्रय गृह भेजा गया. बाद में उसे नारी शाला भेज दिया गया, जहां वह बालिग होने तक रही. पुलिस के मुताबिक, बालिग होने के बाद जब युवती बाहर आई तो परिजनों ने उसे कथित तौर पर फिर उसी व्यक्ति के पास भेज दिया, जिसके साथ वह नहीं रहना चाहती थी.

See also  महिला क्रू मेंबर दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में छेड़छाड़

बिलासपुर : भांजे-भांजियों की हड़पी करोड़ों की जमीन, बनाया जीवित जीजा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, आरोपी मामा गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

 

5 अगस्त 2026 को स्टांप पेपर पर लड़की से राजीनामा कराया गया और विभिन्न शर्तों के साथ उसे फिर कथित पति के सुपुर्द कर दिया गया. इन शर्तों में युवती की आवाजाही और फोन रखने जैसी सामान्य स्वतंत्रताओं पर पाबंदी लगाने की बात सामने आई. यहां तक कि दोबारा घर छोड़ने पर उसके पिता को 4 लाख रुपये देने की शर्त भी लिखवाई गई थी.

पुलिस के अनुसार, इसी घटनाक्रम के बाद युवती ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से संपर्क किया और पति की हत्या करवाने की बात कही. युवक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और युवती के बयान दर्ज किए गए. एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  सुक्खू सरकार ने 3 साल में 41173 करोड़ का कर्ज लिया, 2026-27 में कितना लोन लेने का है प्लान?

 

 

नाबालिग का किडनैप कर 45 साल के व्यक्ति से करा दी शादी, मौसी ने लड़की का 5 लाख में किया था सौदा