ससुराल वालों से बदले के लिए 2 बच्चों को कुएं में धकेलकर हत्या, कलयुगी माँ ने स्वीकारा जुर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का बदला लेने के लिए एक महिला ने अपने आठ साल के बेटे और एक रिश्तेदार के 11 साल के बच्चे को कुएं में धकेलकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी राखी कुमारी को पुलिस ने उसके मायके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राखी ने दोनों बच्चों की हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया है। उसने हत्या के पीछे की वजह भी बताई है।

कलयुगी मां ने अपने बच्चों को कुएं में फेंका, 3 मासूमों की दर्दनाक मौत, पति से हुआ था विवाद

 

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राखी कुमारी अपने पति विक्रम सिंह, बेटे अरब कुमार और रिश्तेदार के बच्चे आयुष कुमार के साथ 19 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का मेला देखने दुमका गई थी। इसी दौरान महिला और दोनों बच्चे लापता हो गए। दुमका नगर थाने की प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि पाकुड़ जिले के निवासी विक्रम सिंह ने अगले दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो उनका शक राखी पर गया। इस दौरान उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की कड़ाई करने पर मामला खुल गया। पुलिस ने राखी गिरफ्तार कर लिया।

See also  PM मोदी के प्रधान सचिव का संदेश: केवल योग्यता से होगी नियुक्ति, टीमवर्क और नैतिकता जरूरी

 

CG : कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की कर दी हत्या, अधिक शराब पीने को लेकर रोकने पर भड़का, आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की जानकारी देते हुए पोडियाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि दोनों बच्चों के शव महिला के मायके के गांव के एक कुएं से बरामद किए गए। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। दुमका नगर थाना प्रभारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान राखी ने बताया कि वह दोनों बच्चों को अपने मायके ले गई थी और वहां उसने उन्हें कुएं में धकेल दिया। उसने ऐसा अपने पति और ससुराल वालों से बदला लेने के लिए किया, क्योंकि वे उसे प्रताड़ित करते थे। यही वजह थी कि वो ससुराल वालों से बदला लेने के लिए दो बच्चों की हत्या कर दी।

 

CG : 3 मासूम बच्चों के साथ बेरहमी से मारकर तोड़ा हाथ, भूखे रखकर सिगरेट से दागा, बच्चों का इलाज जारी, कलयुगी माँ गिरफ्तार, सौतेला बाप फरार

See also  निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाये रखने के साथ समावेशी पंजीकरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी