शिवरीनारायण में रास्ता रोककर पहले बेटे की पिटा, फिर पिता की कर दी पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सालखन दशहरा देखने गए 2 लोगों की 4 लोगों ने रास्ता रोककर जमकर पिटाई कर दी| किसी तरह दोनों बाइक को छोड़कर भागे| घर पहुँच कर सारी बाते अपने पिता को बताई| पिता जब बाइक लेने मौके पर पहुंचे जहाँ चारों युवक वही खड़े थे| चारों ने फिर पिता के साथ भी जमकर मारपीट की| पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है | घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम साजापाली कचंदा पुल के पास की है|

 

मेले में सुरक्षा चूक: शिवरीनारायण में आकाश झूले की कुर्सी टूटी, दो घायल

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्याम धीवर पिता सुखीराम धीवर उम्र 40 साल ने अपनी शिकायत में बताया की दिनांक 23/10/2026 को मेरे गांव के पास ग्राम सलखन में दशहरा हो रहा था |  जिसे देखने मेरा लडका आशीष धीवर शेखर दास के साथ मेरे मोटर सायकल मे गया था| मेरा लडका आशीष करीब रात्रि 08:30 बजे घर वापस आकर बताया की सलखन से वापस आते समय साजापाली कचंदा पुल के पास सतीष चौहान, अमित चौहान, सुखदेव चौहान, एवं कमलेश चौहान मेरा रास्ता रोक लिया |

See also  रायपुर : 'कोरबा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम'

 

शिवरीनारायण में टला बड़ा हादसा, जाम में अनियंत्रित हुई ट्रक, तीन बाइक को रौंदा, मचा अफरातफरी

 

उन्होंने बोला की तुम लोग दुर्गा विसर्जन के दिन वाद विवाद कर रहे थे बोलकर बुरी बुरी गाली गलौच कर सतीष चौहान, अमित चौहान अपने हाथ मे रखे डंडा से मेरे पीठ में एवं सिर में मारपीट किये है | तथा कमलेश चौहान बेल्ट से मेरे पीठ मे मारपीट किया है |और चारो मुझे जान से मार देने की धमकी दे रहे थे और पैर तोडने की बात कर रहे थे तब डर से हम लोग भाग कर घर आये है उनके द्वारा मारपीट करने से मेरे सिर एवं पीठ में चोट लगकर दर्द हो रहा है मोटर सायकल वही पर पडा हुआ है।

 

शिवरीनारायण में दबंगों ने किया गर्भवती महिला के पेट पर मुक्के से कई वार, 3 साल के बच्चे को नदी में फेंकने की धमकी, पति को किया घायल 

 

See also  हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

श्याम अपने साथ दिनदयाल धीवर को लेकर साजापाली कचंदा पुल के पास रात 09:00 बजे गया | तो श्याम को देख कर सतीष चौहान, अमित चौहान, सुखदेव चौहान, कमलेश चौहान श्याम को मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे डण्डा से मारपीट किये है। मारपीट करने से श्याम के सिर दाहिने भुजा एवं दोनो हाथ मे चोट लगा है। घटना को श्याम के साथ गये दिनदयाल धिवर तथा नंदलाल धिवर ने बीच बचाव किये है|

 

 

शिवरीनारायण में बिना अनुमति के प्रार्थना सभा, मना करने पर हुआ हंगामा, 2 महिला 4 पुरुष गिरफ्तार