मुलमुला में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर युवक गया शौच करने, चोर ले उड़े बाइक

जांजगीर जिला के मुलमुला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है| एक युवक अपनी बाइक से कही जा रहा था इसी दौरान उसे शौच लगी | वह सड़क किनारे बाइक खड़ा कर कुछ दूर तालाव किनारे शौच करने चला गया|वापस आकर देखा तो की बाइक चोरों ने पार कर दी थी| परेशान युवक ने इसकी शिकायत मुलमुला थाना की है| पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया|

 

मुलमुला में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डंगनिया निवासी खेमचंद कश्यप ने बताया की दिनांक 22/10/2026 को मै मेरे पिता शंभू कश्यप के नाम पर पंजीयन मोटर सायकल एचएफ डिलक्स कत्था कलर क्रमांक CG 10 NA 6815 से मेहमानी मे पामगढ गया था| पामगढ से वापस अपने गांव जाने के लिये निकला था कि रात्रि करीबन 07:30 बजे ग्राम झिलमिली पंचायत भवन के पास मेन रोड में अपनी उक्त मोटर सायकल को खडी कर शौच करने के लिये तालाब के पास झाड मे चला गया| चाबी को वह रखा था| शौच करने के बाद वापस आकर देखा तो मोटर सायकल क्रमांक CG 10 NA 6815 जिसका चेचिस नंबर MBLHA11EUD9C03100 एवं इंजन नंबर HA11EED9C19490  नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है |

See also  इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच की सुविधा

 

मुलमुला में कुल्हाड़ी वारकर से पत्नी की हत्या, पति फरार