जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में अपनी पत्नी और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गया घटना के बाद मौके से सुसाइड नोट और थाना प्रभारी के नाम लिखा आवेदन मिलने की जानकारी सामने आई है। घटना अकलतरा थाना के सिंचाई कॉलोनी का है|
अकलतरा में ट्रेक्टर से लकड़ी ले जा रहे 2 युवकों का रास्ता रोककर पिटाई, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज़
मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई कॉलोनी निवासी होमेश्वर सिंह राठौर उर्फ अन्नू अपनी पत्नी और ससुर से जुड़ी पारिवारिक परेशानियों से व्यथित था। उसने कथित तौर पर अपनी मौत के लिए ससुर को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में आरोप है कि युवक ने अपनी परेशानी को लेकर थाने में आवेदन दिया था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया।
अकलतरा में टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल
थाना प्रभारी के नाम लिखा आवेदन चर्चा में है, जिसमें युवक ने पारिवारिक विवाद का उल्लेख करते हुए अपने ससुर शिवानंद राठौर और सास मंदाकिनी राठौर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. उक्त नोट के अनुसार होमेश्वर की पत्नी विभा सिंह राठौर 25 अक्टूबर को उसके साथ ससुराल में नहीं रहने की बात कहकर मायके चली गई थी. नोट में आरोप लगाया गया है कि पत्नी के पिता शिवानंद राठौर अपने कुछ साथियों के साथ आए और युवक के माता-पिता को धमकी देते हुए बेटी को अपने साथ ले गए.
अकलतरा में शराब के नशे में पत्नी पर तारपीन तेल डालकर जिन्दा जलाने की कोशिश, गंभीर रूप से झुलसी महिला उपचार जारी, आरोपी पति गिरफ्तार
युवक ने यह भी उल्लेख किया कि पारिवारिक विवाद के बाद उसके पिता देवी सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ. इसके अलावा, अपने रिश्तेदारों को दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है. आवेदन के अंत में होमेश्वर ने अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराए जाने संबंधी बात लिखी है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इन परिस्थितियों से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि, घटना की परिस्थितियों और आवेदन की प्रामाणिकता की जांच होना आवश्यक है.
अकलतरा में बहला-फुसलाकर भगा ले गया नाबालिक बालिका को, बाहर ले जाकर किया अनाचार, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
मामले में कई सवालों के जवाब सामने आना जरूरी है. क्या होमेश्वर ने वास्तव में यह आवेदन अकलतरा थाने में जमा किया था यदि किया था, तो उस पर क्या कार्रवाई हुई, कथित आवेदन और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए. पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने और संबंधित लोगों के बयान व दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
https://johar36garh.com/stolen-from-a-temple-at-the-fifth-pilgrimage-site-of-the-satnam/