कई बाइक को ठोकर मारते हुए कबाब सेंटर के अंदर जा घुसी कार, गर्म हो रहे तेल के बर्तन को ठोका, बुरी तरह झुलसे 3 लोग, मची अफरातफरी

बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार SUV के कबाब की दुकान में घुस जाने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। टक्कर के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई और खाना पकाने में इस्तेमाल हो रहा गर्म तेल तीन लोगों पर गिर गया। यह हादसा 28 अक्टूबर को हुआ, जो CCTV कैमरों में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज में दिख रहा है कि SUV पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों से टकराती है और फिर कबाब सेंटर के अंदर जा घुसती है।

 

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर डिवाइडर पारकर दूसरी लेन में जा गिरा युवक, सीसीटीवी में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर पूरी घटना

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी होटल के अंदर जा घुसी, जिससे खाना पकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा गर्म तेल वहां मौजूद लोगों पर गिर गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश के रूप में हुई है। तीनों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

See also  100 रुपये के नोट पर लिखी मन्नत ने मचाया बवाल, भक्त ने मांगी सास की मौत की दुआ

 

 

CG : तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

 

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि SUV तेज रफ्तार में सड़क पर आ रही है, पहले खड़ी मोटरसाइकिलों से टकराती है और फिर कबाब की दुकान में जा घुसती है। इस टक्कर से दुकान में अफरा-तफरी मच गई, उबलता हुआ तेल लोगों पर गिर गया और तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। बन्नेरघट्टा पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।