पामगढ़ में बेइज्जती करने की नीयत से महिला से की छेड़छाड़, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बेइज्जती करने की नीयत से महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया| साथ ही महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी| पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|

 

पत्नी को कुर्सी से बांधने के बाद पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग, जलने से महिला की हुई दर्दनाक मौत, वारदात के बाद पूरा परिवार घर से फरार

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण दिनांक 04.11.26 को महिला घर से बाहर निकली थी, तभी आरोपी ने बेइज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए, अश्लील गाली-गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 486/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76, 78, 296, 351(3), 115(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  CG : वेलेंटाइन डे पर सहेली के साथ पहुंची लड़की, युवक ने दोनों को बना दिया अपनी हवस का शिकार, सहयोगी के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

पामगढ़ में अचानक घर गायब हुई पत्नी, परेशान पति ने पुलिस से लगाई गुहार

 

निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी के नेतृव में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि रत्नाकर निवासी मुडपार चु थाना पामगढ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन आरक्षक विनोद मनहर, सीताराम सूर्यवंशी भुनेश्वर पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

रेलवे स्टेशन पर महिला से कर रहा था छेड़छाड़, गुस्साई महिला ने शराबी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई