CG : तेज रफ्तार हार्वेस्टर मशीन ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर, युवक का सिर धड़ से अलग, युवती की भी मौत, मची अफरातफरी

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर अमरपुर के पास एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। धान कटाई में इस्तेमाल होने वाली एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर मशीन ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक हार्वेस्टर में बुरी तरह फंस गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। इस खौफनाक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई और अफरा-तफरी मच गई।

 

धान कटाई हार्वेस्टर ने मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 22 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय नाबालिग युवती मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अमरपुर गांव के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित हार्वेस्टर मशीन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पेंड्रा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी।

See also  पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

 

तलवार से धड़ से अलग किया पड़ोसन का सिर, पति की भी की हत्या की कोशिश, नाले के पानी को लेकर हुआ विवाद

 

मौके से फरार हार्वेस्टर पतगवां के पास पकड़ाया दुर्घटना को अंजाम देने के बाद हार्वेस्टर चालक वाहन सहित मौके से तेजी से भाग निकला। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और पुलिस की त्वरित नाकाबंदी के चलते हार्वेस्टर को पतगवां के पास घेरकर पकड़ लिया गया। हालांकि, वाहन छोड़कर चालक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

प्रसव के दौरान घोर लापरवाही, बच्चे के पैर बाहर आनेस्टाफ नर्स ने झटके से खीचा, धड़ से अलग नवजात का सिर, माँ के गर्भ में फंसा सिर

 

मृतकों की हुई पहचान घटनास्थल पर पहुंची पेंड्रा पुलिस ने जांच-पड़ताल कर मृतकों की पहचान पूरी की। मृतक युवक: मुकेश पोर्ती (22 वर्ष), पिता- जीवन पोर्ती, निवासी- ग्राम घाटबाहरा खुसरोपारा (चौकी कोडगर, थाना पेंड्रा)। मृतक युवती: दुलरिया (17 वर्ष), पिता- फागुन सिंह वाकरे। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पेंड्रा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर फरार हार्वेस्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  कोण्डागांव में भव्य रूप में मनाया जाएगा तेलीन सत्ती माता महोत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा

 

 

शिवरीनारायण मेला : माजदा ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक सिर धड़ से अलग, दूसरा गंभीर