बिना बुलाए शादी में पहुंचा विदेशी मेहमान, बना दिया माहौल थिरकने लगे महिलाएं और पुरुष, विडियो सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका

‘अतिथि देवो भव’ भारत की यह परंपरा केवल किताबों या कहावतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की हर गली और मोहल्ले में जीवंत है। इसका ताजा और सबसे बेहतरीन उदाहरण तब देखने को मिला जब उत्तर अफ्रीका के देश मोरक्को से आया एक विदेशी पर्यटक भारत की एक शादी में ‘बिन बुलाए मेहमान’ बनकर दाखिल हो गया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

 

सांडों की लड़ाई में ऑटो चालक पर आया संकट, विडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

 

दरअसल, मोरक्को के रहने वाले लोकप्रिय ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर याह्या खद्दीर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। याह्या एकदम भारतीय दूल्हे के गेटअप यानी शेरवानी और सिर पर पगड़ी पहने ई-रिक्शा में सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी नजर एक रंग-बिरंगे और चमकते हुए भारतीय शादी के पंडाल पर पड़ी, वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तुरंत बैटरी रिक्शा रुकवाया और सीधे पंडाल के भीतर दाखिल हो गए।

See also  सरकारी स्कूल में छात्रों को दाल-भात की जगह बांटे गए गोलगप्पे, स्कूल में रसोई गैस की कमी बनी वजह, वीडियो तेजी से वायरल

 

एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही थी महिला, टिकट मांगने पर टीटीई से करने लगी बहस, फोन फेंकने की दी धमकी, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

 

अमूमन अगर कोई अनजान शख्स बिना बुलाए शादी में आ जाए, तो लोग सवाल-जवाब करने लगते हैं। लेकिन, यहां नजारा बिल्कुल उल्टा था। जैसे ही याह्या पंडाल के मेन गेट पर पहुंचे, भारतीय मेहमानों ने उनका स्वागत मुस्कुराते हुए और गले लगाकर किया। फिर क्या था, ढोल की थाप बजते ही याह्या और वहां मौजूद देसी घराती-बराती ऐसे थिरकने लगे मानो वे सालों पुराने जिगरी दोस्त हों। याह्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘इंडिया मुझे हर बार सरप्राइज कर देता है’।

 

अब सड़क पर चलते-चलते होगी शादी, ट्रक के अंदर को सजाया शादी का पूरा मंडप, अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

वीडियो के सबसे मुख्य और दिल छू लेने वाले हिस्से में देखा जा सकता है कि याह्या डांस करते-करते स्टेज तक जा पहुंचे। वहां उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं और परिवार की महिलाओं व बुजुर्गों के साथ देसी स्टाइल में जमकर ठुमके लगाए। इसी दौरान पूरे जोश और उमंग में आकर याह्या ने परिवार के साथ मिलकर ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए।

See also  मम्मी की डांट सुनने के बाद बच्ची रोने लगी फूट-फूट कर, गले लगाकर चुप कराता पालतू कुत्ता, वीडियो को देखकर यूजर हुए भावुक

 

सांप को CPR देकर बचाई जान, सीपीआर देने के बाद सांप धीरे-धीरे आया होश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

वीडियो देखकर आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इसे कहते हैं असली ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’, भाई ने तो शादी का पूरा पैसा वसूल कर लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यही तो भारत की खूबसूरती है। जहां नफरत न हो, वहां इंसानियत और प्यार कितना सुंदर लगता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by YAHYA KHADDIR (@yahyakhaddir)