Amazon Great Indian Festival सेल फिर होगी शुरू, अब तक के सबसे सस्ती कीमत में मिलेंगे फोन्स

नई दिल्ली : Amazon India ने एक बार फिर अपनी Great Indian Festival sale की घोषणा कर दी है। Great Indian Festival sale जल्द ही शुरू होगी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक डेट्स सामने नहीं आई हैं। सेल के दौरान, Amazon स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट उपलब्ध करवाएगा। सेल के प्रोमो पोस्टर के अनुसार, Xiaomi Mi A3, OnePlus 7 Pro, और Samsung Galaxy M30 को सेल के दौरान प्राइस कट मिलेगा।

Amazon ने यही यह रिवील नहीं किया है की Xiaomi Mi A3, OnePlus 7 Pro, और Samsung Galaxy M30 को कितना डिस्काउंट मिलेगा या प्राइस कट के बाद इन स्मार्टफोन्स की क्या कीमत होगी। ई-कॉमर्स कंपनी ने यह बताया है की सेल में अमेजन स्पेशल लॉन्च, साल में सबसे कम कीमत में प्रोडक्ट्स, एक्सचेंज ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI ऑफर, प्रोटेक्शन प्लान्स एयर एक्सेसरीज पर डील्स आदि फायदें मिलेंगे। Amazon ने यह दावा भी किया है की Great Indian Festival sale में 2019 के लेटेस्ट और बेस्ट स्मार्टफोन्स पर ऐसे ऑफर्स मिलेंगे, जो पहले कभी ना मिले हो।

See also  अपोलो हॉस्पिटल्स ने मनाई अपनी 42वीं सालगिरह

Amazon Great Indian Festival sale के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ने SBI के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत यूजर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। मतलब यह की Amazon की इस सेल में SBI डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने वाले उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन्स के साथ-साथ सेल में Jabra के वायरलेस इयरफोन्स और अन्य ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट मिलेगा। उम्मीद है की Amazon जल्द ही Great Indian Festival sale की डेट्स की घोषणा करेगा।

Amazon ने यह रिवील किया है की टीवी, वाशिंग मशीन्स, रेफ्रिजरेटर्स और एयर कंडीशनर्स पर भी सेल के दौरान डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। Amazon ने यह भी बताया की Mi समेत अन्य फिटनेस बैंड्स पर भी Great Indian Festival sale के दौरान डिस्काउंट मिलेगा। इसी के साथ Sandisk की पेन ड्राइव, पीसी माउस, नेकबैंड इयरफोन्स, फायर टीवी, किंडल समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स पर Great Indian Festival sale के दौरान डिस्काउंट मिलेगा। Amazon का अभी इस सेल के बारे में अधिक डिटेल्स देना बाकी है।

See also  AI से बढ़ेगी भारत की ताकत! 2035 तक GDP में 600 अरब डॉलर की ग्रोथ का अनुमान