फेसबुक से दोस्ती, प्यार, दुष्कर्म, शिकायत अब जेल 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जशपुर जिले के बगीचा इलाके का रहने वाला युवक अमन तिवारी पीएससी की तैयारी करने के लिए आया था. यहां उसने फेसबुक के जरिए एक युवती को शादी के जाल में फंसा लिया. इसके बाद करीब दो साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा.युवती ने जब युवक से शादी करने की बात कही, तो युवक ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. युवती की शिकायत पर आरोपी युवक अमन तिवारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

युवती के मुताबिक युवक ने उससे कहा था कि वो उससे प्यार करता है और शादी भी उसी से करेगा. इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक उससे दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान युवती ने जब युवक से शादी करने की बात कही, तो युवक ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. युवक से मिले इस धोखे से आहत युवती ने तत्काल आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी. युवती की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक अमन तिवारी को मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर के चौराहों की बदलेगी तस्वीर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर छह करोड़ रुपए स्वीकृत