Johar36garh(एजेन्सी)| छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के बिहारपुर चांदनी में घर से कुछ दूर बकरी चरा रही किशोरी पर भालू ने हमला कर दिया| चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन देखे की भालू किशोरी को अपने मुँह में दबाकर जंगल की ओर ले जा रहा था| लाठी डण्डे से हमला करने के बाद भी भालू किशोरी को छोड़ने का नाम नहीं ले था | बड़ी मुश्किलों से परिजन किशोरी को भालू के चुंगुल से बचाया और इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे |
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के बिहारपुर चांदनी अंतर्गत ग्राम तेलईपाठ निवासी शीला पण्डो पिता गिरजानंद पंडो 12 वर्ष पर मंगलवार की शाम 4 बजे भालू हमला कर दिया। भालू के हमले में उसकी जांघ की पसली टूट गई है। हाथ भी टूट गया है, जिससे उसकी स्थिति खराब है। किशोरी की हालत देखकर क्षेत्रीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इसके बाद उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है। किशोरी के शरीर से रक्तस्राव अधिक होने से वह काफी कमजोरी महसूस कर रही है। परिजनों ने बताया कि घर के करीब जंगल होने के कारण उन्होंने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी और वे शोर मचाते और लाठी, डंडा लेकर पहुंचे तो भालू उसे खींचकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने बताया कि इसके बाद ताबड़तोड़ लाठी के वार से भालू भाग गया और वे लड़की को घर तक लेकर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद खून अधिक बहने से लड़की बेसुध हो गई थी। वहीं भालू ने उसकी जांघ, हाथ के हिस्से को बुरी तरह से नोच डाला था, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बताई गई