पामगढ़ का कोरोना का संदिग्ध मरीज की खबर भ्रामक, चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमन्त लहरे ने की पुष्टि, वीडियो

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत चेऊडीह में कोरोना वाइरस का संदिग्ध मरीज़ मिलने की खबर मिल रही थी, वह पूरी तरह से भ्रामक थी , जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हेमन्त लहरे ने स्वयं मरीज के घर जाकर पुष्टि की है |
कोरोना वाइरस को पामगढ़ के चेऊडीह से शनिवार से खबर आ रही थी जिसे पामगढ़ के डॉक्टर की टीम ने मरीज के घर घर जाकर उसे अच्छे से देखा , उस मरीज में किसी तरह की कोरोना वाइरस के लक्ष्ण नजर नहीं आये है |
लोगों को भ्रामक जानकारी देने का हमारा कतई उद्देश्य नहीं रहा है इस खबर के लिए हमें खेद है इस खबर को ध्यान न दे, यह खबर पूरी तरह से भ्रामक थी, किन्तु गांव में यह खबर फैली हुई थी जो अब पूरी तरह से साफ हो गई  है |

हमारा आप सभी  से अपील है की जो भी लोग अन्य राज्यों से आए वह अपना इलाज एक बार अवश्य अस्पताल में करा ले

See also  छत्तीसगढ़-गरियाबंद में महाविद्यालय की मांग, छात्रों ने भजन गाकर गांधीगिरी से चलाया हस्ताक्षर अभियान