सावधानी एवं नियमों का पालन से महामारी पर मिलेगी विजय-डॉ शिव डहरिया, मिडिया की विशेष भूमिका

Johar36garh(Web Desk)|छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा की सावधानी एवं नियमों का पालन करके इस महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है मिडिया की इसमें विशेष भूमिका है। मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने रविवार को अपने शासकीय निवास कार्यालय में “डोनेशन ऑन व्हील्स” के माध्यम से एक हजार पैकैट राशन सामाग्री स्वयं की ओर से जरुरतमंदों के लिए दान किया। राशन सामाग्री के एक पैकेट में पांच किलो चांवल, दो किलो ऑटा, एक किलो दाल सहित तेल-मसाले तथा अन्य राशन सामाग्री शामिल है।

See also  दंतेवाड़ा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बनेगा मास्टर प्लान