सावधानी एवं नियमों का पालन से महामारी पर मिलेगी विजय-डॉ शिव डहरिया, मिडिया की विशेष भूमिका

Johar36garh(Web Desk)|छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा की सावधानी एवं नियमों का पालन करके इस महामारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है मिडिया की इसमें विशेष भूमिका है। मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने रविवार को अपने शासकीय निवास कार्यालय में “डोनेशन ऑन व्हील्स” के माध्यम से एक हजार पैकैट राशन सामाग्री स्वयं की ओर से जरुरतमंदों के लिए दान किया। राशन सामाग्री के एक पैकेट में पांच किलो चांवल, दो किलो ऑटा, एक किलो दाल सहित तेल-मसाले तथा अन्य राशन सामाग्री शामिल है।

See also  Big Breaking News : पामगढ़ में आज मिले 15 नए संक्रमित, मुख्यालय के एक ही वार्ड से मिले 6 मरीज