छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों को करना पड़ेगा और इन्तजार

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ के मदिराप्रेमियों शराब दुकान खुलने का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा | राज्य सरकार ने शराब दुकान को 28 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए है | लॉकडाउन बढ़ने के बाद अब प्रदेश भर की शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश आगे बढ़ा दिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस  (कोविड-19) के संक्रमण  से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी-विदेशी विदेशी मदिरा के मद्य भंडारों को 28 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

See also  बिलासपुर में पेट्रोल खरीद कर बीच सड़क युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा, गंभीर हालत में भर्ती