पेंशन का पैसे दिलाने मांगी रिश्वत,  ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)| सूरजपुर में पेंशन का राशी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए लेखपाल को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरजपुर के खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रतापपुर में लेखपाल गिरवर कुशवाहा है| 

मिली जानकारी के अनुसार घोंडूराम टेकाम (62) वर्ष चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रतापपुर में चतुर्थ वर्ग (स्वीपर) में पदस्थ था, जो जनवरी 2019 में रिटायर्ड हो गया। रिटायर्ड होने के बाद घोडूराम ने अपनी 10 लाख की पेंशन की राशी में पहली किस्त सात लाख रूपए निकाल ली थी। बची दूसरी किस्त नहीं मिल पाने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी ने चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के लेखपाल गिरवर कुशवाहा से संपर्क किया। लेखपाल ने पैसे निकालने की एवज में पीड़ित से 16 हजार रूपए की मांग की, जिसकी शिकायत सेवानिवृत कर्मचारी ने एसीबी से की और लेखपाल से हुई बातचीत का एक आडियों भी सौंपा। जिस पर 

शिकायत के बाद ACB ने आज इस मामले में कारवाई करते हुये लेखपाल को रिश्वत लेते  रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बता दें आरोपी लेखपाल ने पहले भी सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन व ग्रेजुएटी की राशी दिलाने के नाम पर 19 हजार ली थी। आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण के तहत कार्रवाई की जा रही है।

See also  पामगढ़ के भदरा व बारगांव क्वारेटाईन सेंटर से 87 लोगों की हुई घर वापसी