छत्तीसगढ़ में 43 विशेष ट्रेनों की सहमति, देखें कौन सी ट्रेन कब आएगी 

Johar36garh (Web Desk)| कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 विशेष ट्रेनों की सहमति दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से लाकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर अब तक 11 स्पेशल ट्रेन 16 हजार 254 श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावित सभी ट्रेनों के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। जैसे-जैसे अन्य राज्यों से अनुमति मिलती जाएगी ट्रेनों का संचालन क्रमशः चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ट्रेनों में आने वाले श्रमिकों के लिए रेल्वे मण्डलों को अब तक कुल एक करोड़ 88 लाख रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रमिकों के लिए जो स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित हैं| ये सभी संभावित ट्रेनों की सूची है-

See also  रायपुर : धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन

17 मई को 
दिल्ली से बिलासपुर, लखनऊ-रायपुर, 
इलाहाबाद उ.प्र. से बिलासपुर,भाटापारा, रायपुर,
खेड़ा नाडियाड गुजरात से बिलासपुर-चांपा 
भोपाल से रायपुर, बिलासपुर 
वाइजैग आन्ध्रप्रदेश से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा

18 मई को 
हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग, रायपुर बिलासपुर चांपा 
इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग बिलासपुर, रायपुर
विरामगम अहमदाबाद गुुजरात से भाटापारा बिलासपुर, चांपा 

19 मई को 
मेहसाणा गुजरात से बिलासपुर-चांपा,
दिल्ली से बिलासपुर, रायपुर 
पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर ट्रेन
विजयवाड़ा आन्ध्रप्रदेश से दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर-चांपा,
हैदराबाद-तेलंगाना-बिलासपुर-रायपुर दुर्ग-चांपा 

20 मई को 
पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, 
अमृतसर पंजाब से रायपुर बिलासपुर भाटापारा चांपा 

20 मई को
बिलासपुर से भाटापारा रायपुर दुर्ग होते हुए हरिद्धार उत्तराखण्ड के लिए टेªन रवाना होगी।

21 मई को 
दरभंगा बिहार से चांपा बिलासपुर रायपुर दुर्ग, 
मुम्बई महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, 
पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, 
जम्मू से बिलासपुर चांपा

22 मई को 
बैंगलौर कर्नाटक से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, 
सतारा महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, 
अहमदाबाद गुजरात से रायपुर, भांटापारा, बिलासपुर, चांपा,
देहरादून, हरिद्धार, उत्तराखण्ड, से रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, 
जम्मू से बिलासपुर

See also  बलौदाबाजार हिंसा कांड : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार, 201 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

23 मई को
साबरमती अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर-चांपा

24 मई को
वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा

25 मई को 
मेहसाणा गुजरात से रायपुर, भाटापारा,बिलासपुर-चांपा

26 और 27 मई दोनों दिन
वीरांगम अहमदाबाद से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा 

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी किया हैhttp://www.cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx इस लिंक में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-21800, 75878-22800, 96858-50444, 91092-83986 तथा 88277-73986 पर संपर्क किया जा सकता है।