नवा रायपुर में सतनाम शिक्षण संस्थान हेतु शासन से जमीन आबंटित करने की मांग

Johar36garh (Web Desk)|प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर नवा रायपुर अटल नगर में 10 अकड़ जमीन की मांग किया है|

श्री मिरी ने बताया की  नवा रायपुर के निवेश क्षेत्र के अंतर्गत 41 गांव के अधिकांश गांव में सतनामी समाज की बहुल्यता है जिसमे नवा रायपुर मंत्रालय महानदी भवन  /विभागाध्यक्ष  कार्यालय इंद्रावती  भवन एवं अन्य शासकीय भवनों एवं नया रायपुर डेवलप मेन्ट अथॉरिटी  के अंतर्गत  के बसाहट के आरंग तहसील के गांव मंदिर हसौद, कुहेरा, कोटनी, तांदुल, पलौद, उमरिया, परसदा, अभनपुर तहसील के बेन्द्री, परसट्ठी निमोरा, केन्द्री, झांकी, भेलवा डीह, पचेड़ा, कुर्रू, चेरिया, बंजारी तेंदुवा एवं पौता रायपुर तहसील के सेरी खेड़ी, नकटी, धर्मपुरा आदि गांव शामिल है जिसमे लगभग 70%  सतनामी समाज के किसानो का जमीन का अधिग्रहण किया गया है|  जिसका उचित मुवावजा भी तत्कालीन सरकार द्वारा प्रदान भी नहीं किया गया है|
चुकी नवा रायपुर के अन्तर्गत विभिन्न सामाजिक विकास हेतु जमीन भवन का निर्माण /आबंटन  राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा जैसे हज हॉउस का निर्माण काफी प्रशंसनीय है|

See also  राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए सूरजपुर जिले की 4 मॉडल चयनित

छत्तीसगढ़ सरकार ने शपथ ग्रहण के बाद कहा था की राज्य सरकार गुरु घासीदास जी के सन्देश पर चलने वाली सरकार है जिससे सतनामी समाज को बहुत प्रशन्नता  हुई है  तथा शासन से बहुत अपेक्षा है  l चुकी समाज के मंशा अनुरूप नवा रायपुर में सतनामी समाज गुरु घासीदास गुरु बालक दास, गुरु अमरदास, ममतामयी मिनी माता के आदर्शो को स्थापित करने के लिए नवा रायपुर में सतनाम अध्यात्म केंद्र, गुरु द्वारा, शिक्षण संस्थान एवं विभिन्न प्रयोजनो की स्थापना करना चाहती है शासन द्वारा अगर सकारत्मक पहल की जाती है तो नवा रायपुर सतनामी समाज छत्तीसगढ़ का केंद्र बिंदु बनेगा|