Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के हसौद में गुरुवार की रात सांप के डसने से बच्ची की मौत हो गई | उसे उपचार के लिए रात में डभरा के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई | पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है |
मिली जानकारी के अनुसार हसौद के ग्राम मिरौनी निवासी 7 वर्षीय प्रभा साहू पिता राम कुमार साहू परिवार के साथ रात में सो रहे थे, इसी दौरान रात में बच्ची को कुछ काट लिया जिससे वह रोने लगी | परिवार वाले उठकर लाइट जलाया तो देखा की बिस्तर पर एक सांप चल रहा था | आनन-फानन में बच्ची को डभरा के निजी चिकित्सालय ले जाया गया | जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई |