जांजगीर जिला में सांप के डसने से बच्ची की मौत

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के हसौद में गुरुवार की रात सांप के डसने से बच्ची की मौत हो गई |  उसे उपचार के लिए रात में डभरा के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई |  पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है |

मिली जानकारी के अनुसार हसौद के ग्राम मिरौनी निवासी 7 वर्षीय प्रभा साहू पिता राम कुमार साहू परिवार के साथ रात में सो रहे थे, इसी दौरान रात में बच्ची को कुछ काट लिया जिससे वह रोने लगी | परिवार वाले उठकर लाइट जलाया तो देखा की बिस्तर पर एक सांप चल रहा था | आनन-फानन में बच्ची को डभरा के निजी चिकित्सालय ले जाया गया | जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई |

See also  रायपुर : वन धन विकास केंद्र पंचक्की : स्व-सहायता समूहों को 23 लाख से अधिक की वार्षिक आय