VIDEO : शराब के नशे में धुत्त युवक ने महानदी में कूदा, बचाने के लिए दूसरा युवक ने भी लगाई छलांग

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के शिवरीनारायण महानदी सेतु से एक शराब में धुत्त युवक कूद गया |  जिसे बचाने के लिए उसका साथी भी नदी में कूद गया| जिसे देखकर वहा खड़े लोगों में हड़कंप मच गया | लोगों की सूचना पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रेस्क्यू कर सकुशल बहार निकाला |
मिली जानकारी के अनुसार तुस्मा निवासी राजकुमार प्रधान व लव कुमार प्रधान बाइक से आज सुबह शिवरीनारायण के महानदी पुल पहुंचे| बाइक खड़ी कर दोनों नदी को देख रहे थे, इसी दौरान लव कुमार नदी में कूद गया | जिसे बचाने के लिए राजकुमार भी नदी में कूद गया | जिसे लोगों ने देखा और डायल 112 को फ़ोन कर सूचना दी गई | उनकी मदद से रेस्क्यू कर दोनों को सकुशल बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें शिवरीनारायण हॉस्पिटल ले जाया गया |

See also  छॉलीवुड से 4 प्रतिभाओं को किया जाएगा राज्य अलंकरण से सम्मानित