लड़की छेड़ना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पुजारी की जमकर धुनाई, देखें वीडियो

Johar36garh News| हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भट्टूकलां थाना क्षेत्र के ढाबी कलां गांव में एक मंदिर के पुजारी को लड़की को छेड़ना महंगा साबित हुआ। लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने पुजारी की जमकर धुनाई कर दी। साथ ही पिटाई का Video भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव बीरो निवासी करीब 26 वर्षीय कैलाश शर्मा करीब दो वर्ष पहले भट्टूकलां में अपने चचरे भाई रामजी के साथ रहने लगा। करीब छह माह तक अपने चचेरे भाई के साथ पूजा अर्चना करने के बाद वह गांव ढाबीकलां के मंदिर में पुजारी के तौर पर कार्य करने लगा।

पुलिस ने बताया कि पंडित की पिटाई के मामले में वायरल ऑडियो वजह के रूप में सामने आया है। जिसमें पुरुष और महिला के बीच आपत्तिजनक बातें दर्ज हैं। आरोप है कि ऑडियो में बातचीत करने वाला पुरुष मंदिर का पुजारी है और महिला की आवाज गांव की किसी लड़की का है।

गांव के कुछ लोगों को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो लोग मंदिर पहुंचकर पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और गांव जाकर पूरे मामले की जांच की है।

घायल पुजारी के पिता चरणदास ने बताया कि उसके लड़के की पिटाई करने वालों के खिलाफ वे सख्त कार्यवाही करवाना चाहते हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वे इसकी शिकायत देकर कार्रवाई करवाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।

See also  नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी, जींद का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

(Johar36garh News इस खबर और वीडियो की पुष्टि नहीं करता)