पामगढ़ में दुष्कर्म का दूसरा फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही हो चूका है गिरफ्तार 

Johar36garh News| जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम भादरा में घर के आँगन से जबरन ले जाकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी शेखर चेलकर को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया है| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 दिसम्बर 2018 की रात 11 बजे आंगन में पीड़िता लघुशंका के लिए निकली थी, इस दौरान ईश्वर काठे और शेखर चेलकर पहुंचे और पीड़िता के मुंह में कपड़ा डालकर और रस्सी से हाथ-पैर को बांधकर पड़ोस में लेकर गए | फिर दोनों ने 2 बार दुष्कर्म किया|

पीड़िता ने 1 नवंबर को थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 34 और 4 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया और एक आरोपी ईश्वर काठे को गिरफ्तार किया गया था, वहीं फरार आरोपी शेखर चेलकर की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी|

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pamgarh-me-duskarm-ke-2-sal-purane-mamale-me/

 

See also  शिवरीनारायण : संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के ख़िलाफ़ की अभद्र टिप्पणी, आक्रोशित हुआ भीम आर्मी, आरोपी हुआ फरार, FIR हुआ दर्ज