अकलतरा स्वास्थ्य केंद्र में सैनेटाइजर, ग्लोव्स, एवं मास्क की भेंट 

Johar36garh News|केमिस्ट एसोसिएशन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में सैनेटाइजर, ग्लोव्स, एवं मास्क उपलब्ध कराया गया, खंड चिकित्सा अधिकारी डाक्टर महेंद्र सोनी ने संघ का आभार प्रकट करते हुए अन्य संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है, उन्होंने ने कहा कि जनता को कोरोना के विरुद्ध चल रहे संघर्ष में सतर्क रहते हुए मिलकर लड़ने की आवश्यकता है|

जिला औषधि विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष एवं चिरायु मेडिकोज के संचालक कामेश अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र साहू  शुक्ला मेडिकल  चंचल मेडिकल जय चंडी मेडिकल का सहयोग रहा| इस मौके पर डाक्टर ललिता टोप्पो, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा के स्टाफ कविता बंसोड़ चंद्रिका मरावी सविता आदिले दीपमाला धीरही  बिसाहिन यादव चंद्रिका कुर्रे अकबर निषाद उपस्थित थे|

See also  जांजगीर में ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम