बाइक व ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत, 4 गंभीर व 3 घायल, गंभीर में दो महिला शामिल

JJohar36garh News| जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम मुड़पार (ब) में आज शाम बाइक व ऑटो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार तीनों घायल हो गए| जबकि ऑटो में सवार 1 महिला को गंभीर चोट आई जबकि बाइक सवार दो बुजुर्ग दम्पति को गंभीर चोट आई हैं। इसके अलावा 4 लोगों को हल्की चोट आई है| सभी घायलों को निजी एंबुलेंस की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बिलासपुर रिफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नंदेली निवासी राजेश यादव अपने परिवार के साथ ऑटो में सवार होकर जांजगीर से पामगढ़ की ओर आ रहा था। वे मुड़पार पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक सवार तीनों भी गिर गए। बाइक में धुरकोट मरकाडिह निवासी दुष्यंत कुमार कश्यप, गुरु वारी बाई कश्यप व जगदीश कश्यप सवार थे। ये पारिवारिक काम से चंडीपारा आए हुए थे जो वापस धुरकोट जा रहे थे।

See also  छत्तीसगढ़-कवर्धा में यूपी का 700 बोरा अवैध धान से भरा ट्रक जब्त, खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई

घटना में ऑटो सवार नंदेली निवासी सुनीता यादव उम्र 36 वर्ष व  यश यादव पिता सहदेव यादव उम्र 8 साल जबकि बाइक गुरु वारी बाई कश्यप व जगदीश कश्यप को गंभीर चोट आई है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर मरीजों को बिलासपुर रिफर कर दिया है। जबकि बाइक चालक दुष्यंत कुमार कश्यप व ऑटो सवार अन्य मरीजों को हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार किया गया।