पामगढ़ : जेसीबी मशीन के सामने सो गई महिला, प्रशासन की टीम को करनी पड़ी मशक्क्त, बेजा कब्ज़ा तोड़ने पहुंची थी तहसीलदार

JJohar36garh News|(Basant Khare)जांजगीर जिला के पामगढ़ में बेजा कब्ज़ा हटाने पहुंची तहसीलदार की टीम उस समय हक्के बक्के रह गए जब महिला जेसीबी मशीन के सामने सो गई | जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरा छोड़ने को तैयार ही नहीं हो रहे थे | बड़ी मशक्क्त के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने महिला और उसके बेटे और बेटी को मौके से हटाया| जिसके बाद दुकान और कमरे को तोड़ा गया| मामला चण्डीपारा से हेड़सपुर जाने वाली मार्ग का मामला है |

दरअसल चण्डीपारा राईसमील के सामने से हेड़सपुर जाने वाली मार्ग के पास तिराहे पर काफी समय से एक परिवार ढेला और झोपड़ी नुमा कमरा बना कर ब्यवसाय कर रहा था| काफी समय से इस कब्ज़ा को हटाने की शिकायत SDM कार्यालय में की जा रही थी | अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने के लिए आज तहसीलदार श्रीमती जयश्री पथे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची थी | इसी दौरान कब्ज़ाधारी महिला जेसीबी मशीन के सामने सो गई, वही उसके बेटे और बेटी कमरे के अंदर घुस कर दूकान को तोड़ने का विरोध करने लगे | जिसे देख प्रशासन की टीम हक्का बक्का रह गई, बड़ी मशक्क्त के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने महिला और उसके बेटे और बेटी को मौके से हटाया| जिसके बाद दुकान और कमरे को तोड़ने में टीम को सफलता मिली |

See also  एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण