4 साल के मासूम ने पड़ोसी के घर के बाहर की पेशाब, आया गुस्सा कर दी उसके मां की हत्या

JJohar36garh News|बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में बुधवार (11 अगस्त) को एक नाबालिग लड़के ने मासूम बच्चे के सामने उसकी माँ की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एक 4  साल के बच्चे ने अपने पड़ोसी के घर के बाहर खेलते वक्त पेशाब कर दिया था। इसको लेकर पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय लड़के ने बच्चे की माँ की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को पास के इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सविता के 4  साल के बेटे ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग के घर के बाहर पेशाब कर दिया था। इस बात पर उनके बीच काफी झगड़ा हुआ था, लेकिन पास के ही रहने वाले एक दुकानदार ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था।

इसके बाद 11 अगस्त की रात को नाबालिग अपने घर के बाहर सविता के बेटे के पेशाब करने पर आग-बबूला हो गया। उसने जब इस बारे में बच्चे की माँ से बात की तो दोनों के बीच फिर से विवाद बढ़ गया। इसी बीच लड़के ने उस्तरा निकालकर सविता के गले पर वार कर दिया और वहाँ से फरार हो गया।

See also  गांव बुडली में 2 महीने पहले ही विवाह बंधन में बंधे एक नवदम्पत्ति ने घर मे की की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक महिला की अमन विहार इलाके में उस्तरा मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुँची तो उन्होंने वहाँ एक महिला का शव देखा। पुलिस ने अमन विहार थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सविता राणा उर्फ प्रिया के रूप में हुई है। 33 वर्षीय महिला महिला नर्सिंग का कोर्स करने के बाद इलाके में क्लीनिक चलाती थी। वह अपने अपने पति रोहित और 4  साल के बच्चे के साथ रहती थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपित को पास के ही इलाके से पकड़ लिया है और जुवेनाइल कानून के तहत उस पर कार्रवाई कर रही है।