वेंडर ने यात्री को परोसा बासी भोजन, यात्री ने वेंडर को जड़ा तमाचा, मचा हंगामा

JJohar36garh News|बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में एक यात्री को वेंडर ने बासी भोजन परोस दिया। इससे नाराज यात्री ने वेंडर को तमाचा जड़ दिया। जब वेंडर भागने लगा तो सहयोगी यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन स्र्कते ही आरपीएफ से लेकर स्टेशन मास्टर आ गए। यात्री की शिकायत पर आरपीएफ ने वेंडर पर मामला दर्ज किया। इधर रेल प्रशासन ने बासी भोजन देने के लिए कमसम फूड प्लाजा पर 20 हजार रुपये जुर्माना करने आइआरसीटीसी को लिखा है। वेंडर फूड प्लाजा का था।

मामला बीते सोमवार का है। यह ट्रेन रात आठ बजे के करीब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान कमसम फूड प्लाजा का एक वेंडर प्लेटफार्म पर पैकेट खाना बेच रहा था। बी-5 में सफर कर रहे यात्री ने पैकेट खरीदा। उस समय तक ट्रेन खड़ी थी। यात्री ने पैकेट खोलकर जैसे ही भोजन किया वह बासी था। जिसे उसने कूडेदान में फेंक दिया। वेंडर भी खाना पैकेट बेचकर आगे निकल गया था। जब वह वापसी बी-5 कोच के सामने से गुजर रहा था। यात्री ने उसे रुकवाया और भोजन बासी होने की जानकारी दी।

See also  ‘बजट संकल्प 2026-27’ से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार: लखन लाल देवांगन

इस पर वेंडर ने यात्री से कहा 150 रुपये वापस कर देता हूं। इतने में सहयोगी यात्री पहुंचे और वेंडर को बासी भोजन देने की बात कहते हुए तमाचा जड़ दिया। वह जिस तरह से आक्रोशित थे। वेंडर डर गया और भागने लगा। यात्री उसे दौड़ाने लगे। इतने में ट्रेन छूटने लगी, तब यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। लगातार दो बार चेन पुलिंग होने से स्टेशन में हड़कंप मच गया। पहले स्टेशन मास्टर और उसके बाद आरपीएफ भी पहुंच गई।

इस दौरान यात्री की शिकायत पर वेंडर को पकड़ लिया गया। साथ ही यात्री को इसलिए उतारा गया, क्योंकि वह शिकायत करना चाह रहा था। पर बाद में यात्री जरुरी काम होने की बात कहते हुए दूसरी ट्रेन से चला गया। मामला जब रेल प्रशासन के पास पहुंचा तो वेंडर को बासी भोजन देने के लिए जुर्माना करने आइआरसीटीसी को लिखा है। कमसम फूड प्लाजा की कमान आइआरसीटीसी के पास है। हालांकि रेलवे के इस प्रपोजल पर अभी आइआरसीटीसी की ओर से किसी तरह कार्रवाई नहीं की गई है।

See also  अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों को तोड़ती हुई टकराई डिवाइडर से, शिवरीनारायण की घटना