CG : बुआ ने अपने 4 साल के भतीजे की हत्या कर फेंका कुए में

JJohar36garh News|बालौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है, जहां घरेलू झगड़ा के चलते तिलमिलाई बुआ ने अपने 4 साल के भतीजे की हत्या कर दी। जिसके बाद घटना को छुपाने के लिए मासूम का शव कुएं में फेंक दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हुआ। तब पता चला कि बच्चे की हत्या हुई है। मामला पलारी के सलौनी गांव का है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने अपने अपराध को कबूल लिया और बताया कि भाभी से झगड़े के बाद बदला लेने के लिए बच्चे को उसने मारा था।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सलौनी गांव में 2 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते बुआ ने मासूम भतीजे की हत्या की थी। मामले के खुलासे में पता चला कि आरोपी महिला का मृतक के परिजनों से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।

See also  Big Breaking : थाना सील, चोरों की चांदी, एक रात में टूटे 2 दुकानों के ताले, फ्रिज समेत नकदी पार VIDEO

घटना का खुलासा करते हुए एएसपी पीतांबर पटेल ने बताया कि 9 सितंबर को बच्चे के कुंए मं डूबने से मौत होने की सूचना उनके परिवार वालों ने पलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद जो सच्चाई सामने आयी वह चौकाने वाली थी रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है न कि डूबने से क्योंकि बच्चे के पेट में पानी भरा ही नहीं था। ऐसे में मामला सीधे-सीेधे हत्या का ही दिख रहा था। थाना प्रभारी ने जांच शुरू की तो परिजनों से पूछताछ में पता चला कि सप्ताह भर पहले ही मृत बालक की मां नंदनी और बच्चे की बुआ रानू बंजारे में झगड़ा विवाद हुआ था।

तिलमिलाई रानू ने अपने अपमान का बदला लेने बालक को अकेला पाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और छटपटाते बच्चे के हाथ पैर पकड़कर तब तक बैठी रही जब तक बच्चें ने दम नहीं तोड़ दिया। बच्चे की सांसें थमने के बाद उसे कुंए में गिरने से हुई मौत का रूप देने के लिए शव को कुंए में फेंक दिया था। गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

See also  छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पर उपभोक्ताओं में राहत, लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था, विलंब अधिभार पर 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन की दर