JJohar36garh News|जांजगीर जिला के बलौदा खिसोरा में रविवार को रावण दहन के दौरान हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। रावन दहन के लिए निकली डोली में आरोपी व मृतक नाच रहे थे इसी दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसने यह हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार बलौदा थाना अंतर्गत खिसोरा में रविवार को दशहरा त्यौहार मनाया गया। आयोजन में ग्राम पंचायत द्वारा गांव के हाई स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव मनाया गया। रविवार की देर शाम गांव में राम लक्ष्मण की टोली बाजे गाजे के साथ रावण पुतला दहन करने निकली। जिसमें गांव का युवक उमाशंकर यादव भी शामिल हुआ। लोग नाचते गाते भीड़ में मैदान की ओर जाने लगे। टोली में मृतक उमाशंकर यादव और आरोपी अमन यादव व उसका अपचारी भाई भी नाच रहे थे । नाचते समय मृतक और अपचारी आरोपी के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जिससे दोनों के बीच विवाद निर्मित हो गई। अपचारी बालक ने मृतक को पहने हुए बेल्ट से पिटाई कर दी| इसी दौरान उसका बड़ा भाई अमन यादव उसका सहयोग करते हुए मृतक से मारपीट की| इसी बीच आवेश में आकर अपने पास रखें लोहे के धारदार चाकू से मृतक पर वार कर दिया| जिससे मृतक मौके पर ही बेहोश हो गया। मृतक को बेहोश होता देख दोनों भाई मौके से फरार होने लगे जिसे उपस्थित लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया किंतु आरोपी भागने में सफल हो गए और हथियार को झाड़ियों में फेंक दिया।
बेहोश उमाशंकर यादव को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने ग्राम पिपरानार भाटापारा थाना सीपत निवासी अमन यादव पिता नारायण यादव उम्र 21 साल और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।