CG : ओवरब्रिज से नीचे गिरी एक तेज रफ्तार कार, 1 छात्र की मौके पर मौत, 4 छात्र गंभीर

JJohar36garh News| छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर जाने वाली छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज से आज एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई|  घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार नाबालिग छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वही कार चालक घटना के बाद से फरार है। घटना  ओवर ब्रिज की है घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक केपीएस स्कूल में 11वीं का छात्र अंकुश सुखवानी अपने चार दोस्तों के साथ परीक्षा खत्म होने के बाद कार से पोहा पार्टी करने के और घूमने के लिए निकला था| सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी बताए जा रहे हैं घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। मृतक अंकुश सुखवानी 18 वर्षीय है। अन्य घायलों में आर्या देवांगन 17 साल अर्पित जहां 17 साल प्रशांत झा 17 साल यह सभी महावीर नगर निवासी हैं जबकि श्रीयंत्र पाल 16 साल, असीम उर्फ रमनी हलदर माना कैंप निवासी हैं सभी को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है।

See also  Pamgarh : नवजात बच्ची को फेंका खेत पर, मौके पर ही डिलीवरी होने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार घटना नया रायपुर जाने वाली छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज की है। सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी बताए जा रहे हैं|  मृतक अंकुश सुखवानी 18 वर्षीय है। अन्य घायलों में आर्या देवांगन 17 साल अर्पित जहां 17 साल प्रशांत झा 17 साल यह सभी महावीर नगर निवासी हैं जबकि श्री यंत्र पाल 16 साल असीम उर्फ रमनी हलदर माना कैंप निवासी हैं सभी को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है।